<p><strong>आलोट/दुर्गाशंकर पहाडिया/ </strong>बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की खबर मिलते ही आलोट में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। परिणाम घोषित होते ही नगर में जगह-जगह खुशी का माहौल बन गया। कारगिल चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए और आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।</p><p>कार्यकर्ताओं ने "जय भाजपा—विजय भाजपा" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए पार्टी का झंडा लहराया। मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन, पार्षद प्रतिनिधि अनिल भरावा आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। कार्यक्रम में आभार मोहक मेहता ने व्यक्त किया।</p><p>जश्न के दौरान संजय मीणा, कैलाश सांखला, हरपाल सिंह सोलंकी, अनिल पोरवाल, हेमेंद्र निगम, महेश टाक, मुकेश दवे, राजकुमार मालवीय, दिनेश कोठारी, शांतिलाल पोरवाल, डूंगर सिंह सरपंच, युवराज सिंह यादव, रवि सिसोदिया, राकेश दायमा, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, बद्रीलाल टेलर, अरविंद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।</p>