<p><strong>मंदसौर</strong> / ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि मंदसौर जिले की पारेषण व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण करते हुए मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) &nbsp;ने 132 के वी सबस्टेशन &nbsp;शामगढ़ में एक 40 एमवीए क्षमता का &nbsp;अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर इसे ऊर्जीकृत किया है।इससे सब स्टेशन मे जहां एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर की उपलब्धता हो गई है &nbsp;वहीँ शामगढ़ तहसील क्षेत्र के 21000 विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली प्राप्त हो सकेगी। ईस ट्रांसफार्मर के सफलतापूर्वक उर्जीकृत होने से सबस्टेशन की क्षमता 40 एम वी ए से बढ़ कर अब 80 एम वी ए की हो गयी है।</p><figure class="image"><img style="aspect-ratio:1280/960;" src="../admin/uploads/6918a94bcb816_1001308502.jpg" width="1280" height="960"></figure><p>मंदसौर जिले की पारेषण क्षमता मे हुई वृद्धि- एम पी ट्रांसको के &nbsp;अधीक्षण अभियंता वाय आर मांडलेकर बताया कि इससे चंदवासा, शामगढ़ &nbsp;क्षेत्र &nbsp;तथा लिफ्ट इरीगेशन &nbsp;फीडर के साथ &nbsp; 17000 घरेलू, 4000सिंचाई &nbsp;एवं 3 हाई टेंशन उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। मंदसौर जिले मे एमपी ट्रांसको के कुल 12 एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशन हैँ,जिनकी कुल क्षमता 2559 &nbsp;एम वी ए से बढकर 2599 एम वी ए की हो गई है।</p>