SIR में जिले के प्रत्येक पोलिंग पर पहुंचेंगे कांग्रेस पदाधिकारी -- तरुण बाहेती

नीमच। पूरे देश में एसआईआर अभियान चल रहा है, जिसके तहत मतदाता सूची के सुधार, नाम जोड़ने और त्रुटि संशोधन की प्रक्रिया जारी है। बीएलए-2 प्रतिनिधियों को इस प्रशिक्षण के माध्यम से जरूरी तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है,ताकि वे घर-घर जाकर मतदाताओं को सही जानकारी दे सकें और पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जुड़ सकें। पुनरीक्षण कार्य के माध्यम से हमे मतदाता का सहयोग कर बूथ स्तर तक संगठन को भी मजबूत करने का काम करना है।

यह बात कांग्रेस के जिला प्रभारी अरविंद बागड़ी(इंदौर) ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में रविवार को नीमच विधानसभा स्तरीय बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एसएआर से जुड़ी चुनौतियों के लिए तैयार करना है ताकि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती मिले और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।
एसआईआर अभियान से कांग्रेस के वोट कम करने का प्रयास-
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरूण बाहेती ने आरोप लगाया कि निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे ‘SIR’ (Special Intensive Revision) अभियान का उपयोग भाजपा कांग्रेस के वोटों को कम करने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती का सामना करने के लिए कांग्रेस ने बूथ लेवल पर बीएलए नियुक्ति कर उन्हें  प्रशिक्षण देने की पहल की है। उन्होंने कहा कि नीमच से पूर्व जावद और मनासा विधानसभा क्षेत्रों में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। आगे ब्लॉक और मंडलम स्तर पर भी इसी तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर सामान्य लोगों को दस्तावेजी और तकनीकी प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे देखते हुए यह प्रशिक्षण जरूरी था।
एसआईआर से जुड़े बिंदुओं पर दिया गया प्रशिक्षण-
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर के तहत जिला कांग्रेस कमेटी नीमच द्वारा विधानसभा स्तरीय बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार दोपहर गांधी भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नीमच विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त बीएलए-2 प्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को एसएआर से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस प्रभारी अरविंद बागड़ी इंदौर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण बाहेती ने की। इस अवसर, जिला प्रशिक्षक अनूप जोशी मंदसौर तथा जिला निर्वाचन प्रभारी बृजेश मित्तल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस द्वारा नवनियुक्त बीएलए-2, मंडलम प्रभारी, मंडलम एवं सेक्टर अध्यक्ष, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच, पार्षद, एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ सम्पत स्वरूप जाजू, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द चोपड़ा,पीसीसी मधु बंसल, नाथूसिंह राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, राकेश अहीर, बलवंत पाटीदार, मोनू लोक्स, युवा जिलाध्यक्ष मन्नू बना, महिला जिलाध्यक्ष आशा सांभर,नारायण दास बाहेती,भगत वर्मा, ओम दीवान, योगेश प्रजापति, हिदायतउल्ला खान, गजेंद्र यादव, कमल मित्तल, उमराव सिंह राठौर, बाबू सलीम,मुकेश कालरा,विमल शर्मा, बबली तंवर, संदीप चौधरी,सईद काले,राजेंद्र सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। प्रशिक्षण शिविर में सभी BLA 2 का पंजीयन कर शिविर की शुरुआत करी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ पृथ्वीसिंह वर्मा ने किया।