<p><strong>मंदसौर</strong> / कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने आज विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु ग्राम कल्याणपुरा एवं सुरखेड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।</p><figure class="image"><img style="aspect-ratio:1280/575;" src="../admin/uploads/6930f98740ba4_1004710660.jpg" width="1280" height="575"></figure><p>ग्राम कल्याणपुरा में कलेक्टर एवं सीईओ ने वॉटरशेड, कंटूर कार्य एवं गोशाला का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने गोशाला में पशुओं की देखरेख, चारे की उपलब्धता तथा स्वच्छता व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली। वॉटरशेड एवं कंटूर विकास कार्यों की प्रगति देखकर उन्होंने कहा कि इन कार्यों से मिट्टी संरक्षण, जल संचयन एवं कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।</p><figure class="image"><img style="aspect-ratio:1280/575;" src="../admin/uploads/6930f99c35a9d_1004710657.jpg" width="1280" height="575"></figure><p>ग्राम सुरखेड़ा पहुंचकर खेत तालाब का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने खेत तालाब के भराव स्तर, संरचना की गुणवत्ता तथा किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि खेत तालाब ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण का प्रभावी साधन है, जिससे सिंचाई क्षमता बढ़ती है और फसल उत्पादन में सुधार होता है। निरीक्षण के दौरान सीतामऊ एसडीएम श्रीमती शिवानी गर्ग, जनपद सीईओ, तथा संबंधित विभागों के स्थानीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।</p><figure class="image"><img style="aspect-ratio:1280/575;" src="../admin/uploads/6930f9b3111bc_1004710666.jpg" width="1280" height="575"></figure>